परिवहन विभाग ने की बैतूल मार्ग पर चलानी कार्रवाई

छिंदवाड़ा. सोमवार को परिवहन विभाग के विशेष जांच दल द्वारा छिंदवाड़ा-बैतूल मार्ग पर संचालित वाहनों की सघन जांच की गई । अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनुराग शुक्ला ने बताया कि जांच के दौरान छोटे-बड़े लगभग 25 वाहनों की जांच की गई। इस दौरान वाहनों के समस्त दस्तावेज, चालक के ड्राइविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं की गहन जांच की गई। कार्रवाई के दौरान मोटरयान अधिनियम के तहत दस्तावेजों एवं अन्य कमियां पाए जाने पर 11 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई, जिससे 57,000 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इस दौरान परिवहन विभाग द्वारा सभी वाहन संचालकों एवं चालकों को समझाइश दी गई कि वे मोटरयान अधिनियम, 1988 के प्रावधानों के अनुरूप ही वाहनों का संचालन करें। विभाग ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर विधि अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

बंजारा समाज के अधिकारों के लिए प्राथमिकता से काम करेगी कांग्रेस- यादव

Mon Jul 27 , 2026
नयी दिल्ली, 27 जुलाई (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस को अवसर मिलने पर दिल्ली में बंजारा समाज के अधिकारों और समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जायेगी। श्री यादव ने बाबा लखी शाह बंजारा और बाबा माखन शाह लुबाना की जयंती पर […]

You May Like