दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड ने चुनी बल्लेबाजी

कराची 01 मार्च (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चैंपियंस ट्राफी मुकाबले में शनिवार को इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।

कराची में खिली धूप के बीच गर्मी काफी है मगर कुछ दर्शकों को छोड़ कर स्टेडयिम के सभी स्टैंड लगभग खाली दिख रहे हैं।

इंग्लैंड के कप्तान जाेस बटलर ने अपने फैसले को सही ठहराते हुये कहा “ यहां का विकेट अच्छा लग रहा है, इसमें कुछ दरारें हैं। यहां अफगानिस्तान पर दक्षिण अफ्रीका की जीत ने इंग्लैंड की सोच को बता दिया।” कप्तानी छोड़ने के बारे मं उन्होने कहा “ लगता है कि यह सही समय है, इंतजार करने और निर्णय लेने की जरूरत नहीं है। आगे बढ़ने का समय है। आखिरी बार ऐसा करने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं और अच्छे प्रदर्शन के साथ बाहर जाना चाहूंगा।”

इंग्लैंड की टीम में चाेटिल टॉम वुड की जगह साकिब महमूद को शामिल किया गया है। दक्षिण अफ़्रीका के नियमित कप्तान टेम्बा बावुमा की बीमारी के कारण एडेन मार्कराम टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। टोनी डी ज़ोरज़ी भी बुखार से पीड़ित हैं, इसलिए ट्रिस्टन स्टब्स बल्लेबाजी की शुरुआत करेंगे जबकि हेनरी क्लासेन मध्य क्रम में आएंगे।

मार्कराम ने कहा “ मजबूत इंग्लिश टीम के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करना रोमांचक होगा। खेलों के बीच ब्रेक के बारे में उन्होने कहा “ खुद को व्यस्त रखने में कामयाब रहा हूं और इस मैच को लेकर खासा उत्साहित हूं।”

टीम इस प्रकार है:

इंग्लैंड: फिल साल्ट, बेन डकेट,जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और साकिब महमूद।

दक्षिण अफ्रीका: रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर),डेविड मिलर, वियान मुल्डर, मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी।

Next Post

नेमार विश्व कप क्वालीफायर के लिए ब्राज़ील टीम में शामिल

Sat Mar 1 , 2025
रियो डी जनेरियो, 1 मार्च (वार्ता) ब्राजील फुटबॉल परिसंघ (सीबीएफ) ने नेमार को कोलंबिया और अर्जेंटीना के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर के लिए ब्राजील की प्रारंभिक टीम में शामिल किया है। 33 वर्षीय खिलाड़ी ने अक्टूबर 2023 में मोंटेवीडियो में उरुग्वे के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर के दौरान अपने बाएं […]

You May Like