BJP की संगठनात्मक प्रशिक्षण बैठक शुरू, वरिष्ठ नेताओं ने की शिरकत

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा वर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में संगठनात्मक प्रशिक्षण बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन एवं मुहापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित कर किया।

इस दौरान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश सिंह चतुर्वेदी, कांतदेव सिंह, सांसद आलोक शर्मा, प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत एवं सांसद सुश्री कविता पाटीदार मंचासीन रहीं। बैठक में आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गई एवं संगठन को और मजबूत करने की रणनीति पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण सत्रों में कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, अनुशासन व जनसेवा के महत्व पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।

Next Post

चाकूबाज़ी की आशंका पर युवक गिरफ्तार, धारदार हथियार बरामद

Tue Jun 3 , 2025
भोपाल: व्हीव्हीआईपी मूवमेंट और चाकूबाज़ी की घटना को देखते हुए साईं बाबा मंदिर के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि इस्लामी गेट ग्राउंड में एक व्यक्ति गदर कर रहा है। मौके से सैय्यद नाजिश अली को गिरफ्तार कर उसकी कमर से धारदार छुरी बरामद की गई। […]

You May Like

मनोरंजन