सीएम डॉ यादव ने शुरु किया इलेक्ट्रिक कार से सफर, काफिले में पहली बार शामिल हुए EV वाहन को मिला वीबी 2047 नंबर

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज से इलेक्ट्रिक वाहन से सफर शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री के काफिले में पहली बार एक इलेक्ट्रिक कार शामिल की गई है, जो आज से उपयोग में आना शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री के लिए महिन्द्र एक्सईवी 9ई खरीदी गई है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने आज शाम दिल्ली रवाना होने के दौरान मुख्यमंत्री निवास से स्टेट हैंगर तक इसी वाहन से यात्रा की। वाहन को विशेष पंजीयन क्रमांक ‘एमपी 02 वीबी 2047’ आवंटित किया गया है। ‘वीबी’ का आशय ‘विकसित भारत’ से है, जबकि ‘2047’ वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य का प्रतीक माना जा रहा है।मुख्यमंत्री इससे पहले भी ईंधन की बचत के उद्देश्य से अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम कर चुके हैं। पहले काफिले में 13 वाहन शामिल रहते थे, जिसे घटाकर सात कर दिया गया था। सरकारी व्यवस्था में हरित परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इसके पहले सुरक्षा एजेंसियों द्वारा वाहन का परीक्षण किया गया तथा चालकों को आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया गया।यह इलेक्ट्रिक वाहन एक बार चार्ज होने पर लगभग 500 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करने में सक्षम बताया गया है। वाहन में आधुनिक सुरक्षा सुविधाओं के साथ 360 डिग्री कैमरा, पैनोरमिक ग्लास रूफ, फास्ट चार्जिंग, उन्नत चालक सहायता प्रणाली तथा अन्य अत्याधुनिक फीचर उपलब्ध हैं।

Next Post

तेलंगाना में 7,597 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को मंजूरी

Wed Jun 3 , 2026
नयी दिल्ली, 03 जून (वार्ता) सरकार ने तेलंगाना में राष्ट्रीय राजमार्ग-63 और राष्ट्रीय राजमार्ग-563 के 190.76 किमी लंबे खंडों को चार लेन में विकसित करने की परियोजना को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को […]

You May Like