भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सपत्नीक श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और अभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण के बीच पूजा-अर्चना संपन्न हुई, जहां श्रद्धालुओं की भीड़ भी मौजूद रही।
मुख्यमंत्री ने पूजा के उपरांत मंदिर परिसर का अवलोकन भी किया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उनके साथ प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
