महाअष्टमी पर शीतला माता के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

कौशांबी, 26 मार्च (वार्ता) देश की 51 शक्तिपीठों में शामिल शीतला देवी धाम कड़ा में नवरात्र मेले के आठवें दिन महागौरी स्वरूपा माता शीतला देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। गुरुवार तड़के से ही श्रद्धालुओं का कड़ा धाम पहुंचना शुरू हो गया। भक्तों ने पहले कुबरी गंगा घाट पर स्नान किया, इसके बाद मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए और नारियल, चुनरी, पुष्पमाला, धूप-दीप, नैवेद्य, ध्वजा-पताका अर्पित कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने आरती कर मनोवांछित फल की कामना की। मंदिर में दर्शन के लिए प्रतापगढ़, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, रायबरेली, बाराबंकी और मिर्जापुर सहित आसपास के जिलों के अलावा अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं।

मेला आयोजकों के अनुसार, आठवें दिन दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के दर्शन करने का अनुमान है। स्थानीय प्रशासन ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, चिकित्सा, वाहन पार्किंग तथा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।

 

Next Post

सौसर में सीएम डॉ यादव ने 362 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया

Thu Mar 26 , 2026
सौसर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सौसर में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अतिथियों ने मुख्यमंत्री का अंगवस्त्र एवं पौधा भेंट कर स्वागत किया।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रिमोट के माध्यम से जामसांवली स्थित श्री हनुमान लोक का रामार्पण किया। इसके […]

You May Like