सौसर में सीएम डॉ यादव ने 362 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया

सौसर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सौसर में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अतिथियों ने मुख्यमंत्री का अंगवस्त्र एवं पौधा भेंट कर स्वागत किया।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रिमोट के माध्यम से जामसांवली स्थित श्री हनुमान लोक का रामार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र के विकास को गति देते हुए 111 करोड़ की लागत से पूर्ण हुए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

वहीं, 251 करोड़ की लागत से होने वाले नए विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया।मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार विकास को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

इंडसइंड बैंक ने पेश की कैपिटल गेन अकाउंट स्कीम

Thu Mar 26 , 2026
मुंबई, 26 मार्च (वार्ता) इंडसइंड बैंक ने गुरुवार को कैपिटल गेन अकाउंट स्कीम पेश की, जिसके तहत ग्राहक पुनर्निवेश तक दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ को जमा रख सकते हैं और इस दौरान आयकर कानून के तहत कर छूट का लाभ उठा सकते हैं। बैंक की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में […]

You May Like