तीर्थनगरी में नाविक ने तीन लोगों को डूबने से बचाया

ओंकारेश्वर। धार्मिक तीर्थनगरी ओमकारेश्वर में रविवार सुबह तीन तीर्थयात्रियों को डूबने से बचाया गया। घटना पवित्र नगरी के नर्मदा तट के चक्रतीर्थ घाट की है। रविवार की छुट्टी के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर्मदा स्नान और ओंकारेश्वर मंदिर के दर्शन करने पहुंचे थे । उस दौरान अचानक कुछ श्रद्धालु स्नान हेतु तय किए गए स्थान से आगे बढक़र डुबकी लगाने लगे ।

यहां के घाटों पर तय सीमा के बाद पानी के गहने होने का अंदाजा लगा पाना मुश्किल होता है। अचानक से कुछ स्थानों पर जलस्तर अधिक गहरा हो जाता है । ये तीनों श्रद्धालु अचानक ही डूबने लगे। गनीमत रही की कुछ हादसा होता उसके पूर्व ही वहां मौजूद नाविकों ने इन्हें डूबता देख लिया।

तुरंत उनके पास पहुंचकर उन्हें बचाकर सुरक्षित घाट तक पहुंचा दिया।

नविकों ने तीनों को बचा लिया

फिलहाल तीनो की पहचान नहीं हो सकी है । इस समय नर्मदा के ऊपरी कछार के क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के कारण जिले के पुनासा ब्लॉक स्थित इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर डैम के रिजर्वायर क्षेत्र में पानी का स्तर लगातार बढ़ते जा रहा है।

दोनों डैम के गेट खोलकर नर्मदा में अतिरिक्त पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। नर्मदा का जलस्तर पहले ही बड़ा हुआ है। जलस्तर का अंदाजा नहीं होने की वजह से ही तीर्थ यात्रियों को भी किनारे ओर सुरक्षित जगह पर बैठकर ही स्नान करने की मुनादी लगातार जिला प्रशासन के द्वारा कराई जा रही है। बावजूद इसके कुछ श्रद्धालु तैराकी दिखाने के चक्कर मे तय सीमा से आगे बढ़ कर स्नान करने जाते हैं, जिससे ऐसे हादसे आये दिन देखने में आ रहे हैं ।

वहीं मौके पर यदि आज कोई स्थानीय व्यक्ति या नाविक नहीं होते तो निश्चित ही यह तीनों श्रद्धालु डूब जाते । जिसके बाद नाविक संघ और मंदिर प्रशासन ने भी तीर्थयात्रियों से अपील की है कि ओंकारेश्वर या अन्य कहीं भी नए स्थान पर जाने पर सुरक्षित स्थान को देखकर ही किनारे पर बैठकर ही स्नान करें । भले ही कितने भी अच्छे तैराक क्यों ना हों ।

Next Post

हाथ कचरा गाडी के पहिये गायब, पल्लियों के सहारे कचरा उठा रही महिला सफाईकर्मी

Sun Aug 31 , 2025
सुसनेर। रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वारयल हुआ जिसने न सिर्फ स्वच्छता अभियान, बल्कि नगर परिषद की भी पोल खोलकर रख दी. इस वीडियो में एक महिला सफाई कर्मचारी पल्लियों के सहारे कचरे को उस पर इकठठा करके उस उसके खींचते हुए नजर आ रही है. इस वीडियो […]

You May Like