सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन में मरीजों के बेड पर आराम फरमा रहे आवारा कुत्ते

रामपुर नैकिन/सीधी: मध्यप्रदेश के सीधी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन की सुरक्षा एवं व्यवस्था की पोल खोलने वाला एक विडियो वायरल हो रहा है। वायरल विडियो में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक वार्ड में मरीजों के बेड में आवारा कुत्ता आराम फरमाते दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह वायरल विडियो कल देर रात का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन में आवारा कुत्तों की धमा चौकड़ी है।

जिसमें भर्ती मरीजों के साथ वार्डों के बेड में आराम फरमाते हैं आवारा कुत्ते।अस्पतालों में आवारा कुत्ते को लेकर जिम्मेदार स्वास्थ्य विभाग ध्यान नहीं दे रहें है। रामपुर नैकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों के साथ बेड में आराम फरमाते है आवारा कुत्ते का वीडियो जो सामने आया उसमें एक दूसरा आवारा कुत्ता अस्पताल के दवाई स्टोर के पास आराम फरमाते दिखाई दे रहा है।

Next Post

उत्तराखंड में इतिहास रचा गया: देश की पहली इंडोर आइस स्केटिंग नेशनल चैंपियनशिप का भव्य आगाज, शीतकालीन खेलों को मिला नया मंच

Sat Jun 28 , 2025
  देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ उद्घाटन; देश भर से आए सैकड़ों स्केटर्स ले रहे हिस्सा, शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम। देहरादून, 28 जून (नवभारत): उत्तराखंड ने आज खेल जगत में एक नया इतिहास रच दिया है। देश की पहली इंडोर आइस […]

You May Like