हरियाणा में बारिश से गर्मी से राहत

चंडीगढ़ 02 जून (वार्ता) हरियाणा में पिछले दिनों हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिली है। मई के महीने में राज्य का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो बारिश के बाद घटकर लगभग 39 डिग्री सेल्सियस रह गया। सोमवार की तुलना में 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन यह अभी भी सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई, फिर भी यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है।

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार राज्य में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाले हैं। पहला दो जून की रात से प्रभाव दिखाएगा, जबकि दूसरा चार जून को पहाड़ी क्षेत्रों की ओर बढ़ेगा। इन दोनों मौसम प्रणालियों के असर से दो से छह जून तक हरियाणा के अधिकांश जिलों में मौसम परिवर्तनशील रहेगा।

इस दौरान तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने तथा कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि इस अवधि में दिन के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन बारिश और बादलों के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी। किसानों और आम नागरिकों को मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

 

 

Next Post

इराक के उम्म कसर बंदरगाह के पास मालवाहक जहाज पर दो बड़े धमाके, ईरान ने ली जिम्मेदारी

Tue Jun 2 , 2026
मिडिल-ईस्ट के खाड़ी क्षेत्र में सोमवार को एक बड़े मालवाहक जहाज पर क्रूज मिसाइल और ड्रोन से हमला हुआ है। ईरान के सुरक्षा बलों ने इराक के उम्म कसर के पास इस बड़ी घटना को अंजाम दिया है। खाड़ी क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है और सोमवार को […]

You May Like