किशोर ने लगाई फांसी


जबलपुर। गोहलपुर थाना अंतर्गत कुदवारी निवासी किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है । पुलिस के मुताबिक अंश केवट 17 वर्ष निवासी नशा मुक्ति केन्द्र के पास कुदवारी गोहलपुर ने अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली जिसे आनन-फानन में परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां डाक्टर ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मामले की जांच शुरू कर दी है।

.....

Next Post

किडनी का इलाज कराने सिंगरौली से मेडिकल आई महिला का जेवर, नगदी से भरा पर्स चोरी

Sat Oct 17 , 2026
जबलपुर । गढ़ा थाना अंतर्गत मेडिकल कॉलेज में किडनी का इलाज कराने अपने बेटे के साथ सिंगरौली से आई महिला का पर्स चोरी हो गया जिसमें जेवरात समेत नगदी रूपए रखे हुए थे। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम दीपक गुप्ता 30 […]

You May Like