
सागर। शासकीय स्वशासी कन्या स्नातकोत्तर उत्कृष्टता महाविद्यालय, मे तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विशिष्ट अतिथि डाॅ. नीरज दुबे अतिरिक्त संचालक के मुख्य आतिथ्य और श्रीमती मनीषा मिश्रा अध्यक्ष जनभागीदारी समिति एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. संजय खरे एवं डाॅ. रेखा बख की उपस्थिति में हुआ। सरस्वती पूजन तथा वंदना डाॅ. हरिओम सोनी व डाॅ. प्रेम चतुर्वेदी के निर्देशन में हुआ। मुख्य अतिथि डाॅ. दुबे ने कहा आपका यह संक्रमण काल है जब आप एक प्रक्रिया से भिन्न प्रक्रिया में प्रवेश कर रहे है, स्कूल शिक्षा से उच्च शिक्षा में आ रहे है। दीक्षारम्भ उसका एक प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य यह महाविद्यालय जहां आपका प्रवेश हुआ है। शासन की योजना सभी विद्यार्थियों तक जानकारी के साथ पहुंचे। पूरे संभाग का सर्वश्रेष्ठ काॅलेज है। आने वाले समय में ड्रीम्ड विश्वविद्यालय बनेगा। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्रीमती मिश्रा जनभागीदारी ने कहा आपका आज प्रथम दिवस है और आपको सफल एवं सार्थक बनाने हेतु प्रयास किए जा रहे है, इसके लिए आप प्रतिदिन महाविद्यालय में आए और सभी गतिविधियों में प्रतिभागिता करें तभी प्रवेश सार्थक होगा। विनय मिश्रा प्रतिनिधि जनभागीदारी ने कहा आप अनुशासन के साथ व्यवहार करते है तो एक उच्च कोटि नागरिक बने अच्छे विद्यार्थी बनेगे। विषय विशेषज्ञ डाॅ. बख्शी मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर छात्राओं को बताते हुए कहा कि यह बहुत चिंता का विषय है कि युवा वर्ग मानसिक अवसाद की ओर जा रहा है। छोटी-छोटी बातों में आत्महत्या की प्रवृत्ति बढ़ रही है। शासन का ध्यान इस ओर आकर्षित हुआ एवं इस विषय पर कार्यशाला आयोजित की जा रही है। बच्चों में धैर्य की कमी परिपक्वता की कमी एक बड़ा कारण है। चुनौतियांे का सामना करने की शक्ति को बढ़ाना आवश्यक है। क्योंकि सोशल मीडिया बच्चों में नकारात्मकता को बढ़ावा दे रही है। उद्घाटन सत्र के पश्चात विषय विशेषज्ञ डाॅ. अरविंद बोहरे ने नवीन शिक्षा के क्रेडिट सिस्टम की जानकारी प्रदान की। डाॅ. शीतांशु राजोरिया ने NEP के विषय चयन की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की । परीक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी डाॅ. एम.एम.चौकसे एवं डाॅ. संतोष प्रभाकर ने परीक्षा प्रकोष्ठ परीक्षा की समय सारणी एवं फीस संबंधी जानकारी प्रदान की। प्रवेश संबंधी जानकारी डाॅ. अलका पुष्पा निशा द्वारा प्रदान की गई संचालन डाॅ. अलका पुष्पा निशा द्वारा किया गया एवं आभार डाॅ. अंजना चतुर्वेदी द्वारा किया गया। दीक्षारम्भ के द्वितीय दिवस में खेल संबंधी NSS, NCC एवं युवा उत्सव संबंधी जानकारी प्रदान की जावेगी। व्याख्यान के उपरांत डाॅ. रश्मि दुबे, डाॅ. अपर्णा चाचोंदिया, रेखा जैन, अवन्तिका सोनी, स्वर्णिमा सोनी, गीता रोहितास, श्री अपर्ण वर्मा, श्री आयुष गोस्वामी द्वारा छात्राओं को परिसर के विभिन्न विभागों का भ्रमण करवाया गया। कार्यक्रम में डाॅ. पद्मा आचार्य, डाॅ. बिन्दु श्रीवास्तव, डाॅ. अपर्णा चाचोंदिया, डाॅ. आशा सिंह, क्रांति चैधरी, डाॅ. सुप्रिया यादव, डाॅ. दीपा खटीक, डाॅ. रोशन अहिरवार, डाॅ. राजकुमार अहिरवार, डाॅ. नरेश नेमा, डाॅ. प्रभाकर, डाॅ. नीरज बलाही एवं सम्पूर्ण महाविद्यालय परिवार उपस्थित था।
