भारत तिब्बत सहयोग मंच की बैठक हुई

ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ग्वालियर कार्यालय में भारत तिब्बत सहयोग मंच की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन मध्य भारत प्रांत महासचिव अर्जुन भैया ने किया। मुख्य अतिथि मध्य भारत प्रांत प्रभारी शक्ति सिंह ने अपने उद्बोधन में भारत तिब्बत सहयोग मंच की आगामी नीतियों पर चर्चा की एवं संघ की रीतियों से कार्यकर्ताओं को परिचित कराया। अन्य अतिथियों के रूप में मोनिका अग्रवाल प्रांत अध्यक्ष महिला विभाग, रणधीर सिंह पूर्व आईजी (प्रबुद्ध प्रकोष्ठ) और जया अग्रवाल (प्रचार विभाग) जिला अध्यक्ष ग्वालियर चंद्रकांत दुबे और विजयपाल सिंह भदोरिया प्रांत कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

सभी के द्वारा मध्य भारत प्रांत के कार्यकर्ताओं को चीन द्वारा तिब्बत पर किए जा रहे अत्याचारों एवं चीन की वस्तुओं का विरोध करने के लिए जागरूक किया गया एवं जनता को चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करने के लिए, जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। संघ के अखिल भारतीय प्रचारक श्रीधर गोविंद का मार्गदर्शन सभी कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ। उनके द्वारा भारत तिब्बत सहयोग मंच के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की गई। बैठक में जिला प्रचारक ललित कुमार और कार्यालय प्रमुख शशिकांत शर्मा भी उपस्थित रहे । भारत तिब्बत सहयोग मंच द्वारा सावन के मास में होने वाले सावन संकल्प की नीति का निर्धारण किया गया।

Next Post

प्रभारी मंत्री ने जिला चिकित्सालय मुरार का निरीक्षण किया

Sun Jan 19 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर प्रवास के दौरान प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट द्वारा जिला चिकित्सालय मुरार जिला ग्वालियर का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर जिलाधीश श्रीमती रुचिका चौहान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सचिन श्रीवास्तव, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ .आरके शर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक खरे, आरएमओ […]

You May Like