सरई उप डाकघर का दो महीने से कामकाज अस्त-व्यस्त

सरई। स्थानीय तहसील मुख्यालय में संचालित उप डाकघर पिछले दो महीने से अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। नेटवर्किंग सर्वर समस्या के अलावा सरई के पुरानी पिन कोड को नई बदले जाने के बाद से ही यह समस्या उत्पन्न हुई है और अभी तक समस्या का समाधान नही होने के कारण यहां का कामकाज पूरी तरह से अस्त-व्यस्त है।

दरअसल जानकारी के मुताबिक सरई उप डाकघर इन दिनों समस्याओं से जूझ रहा है। आलम यह है कि पिछले दो महीनों से नेटवर्किंग समस्या एक सबसे बड़ा कारण बना है। वही दूसरी ओर पिन कोड को पुराने से नई में बदला गया है, लेकिन दोनों पिन कोड काम नही कर रहे हैं। जिसके कारण यहां का कामकाज प्रभावित है और लोग काफी परेशान हैं। मुख्य डाकघर शहडोल से समस्या का निराकरण अब तक न हो पाने से उप डाकघर सरई का स्टाफ भी लोगों को सही जवाब नही दे पा रहा है। जिसके चलते उप डाकघर में आने वाले अधिकांश लोग खाली हाथ लौट जा रहे हैं। फिलहाल सरई उप डाकघर की लचर व्यवस्था कब तक में सुधरेगी, इसका सही जवाब भी क्षेत्रवासियों को नही मिल पा रहा है।

गोड़बहरा डाकघर से नही वितरित होते डाक

गोड़बहरा डाकघर की स्थिति और दयनीय है। बताया जाता है कि यहां डाक बाटने के लिए दो-दो लोगों की ड्यूटी लगाई गई है। लेकिन कभी कभार एक घंटे के लिए डाकघर का ताला खुलता है। इसके बाद हमेशा ताला बंद रहता है। किसी भी व्यक्ति का डाक आता है तो सरई से डाक ले जाने का फोन आता है। यह समस्या काफी दिनों से शिवम गुप्ता ने ग्राम पंचायत गोड़बहरा के डाकघर पर सवाल खड़ा किया है और कहा है कि यहां की व्यवस्था भी अस्त-व्यस्त है।

Next Post

केसली में दिनदहाड़े चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,15 लाख का माल बरामद

Fri May 30 , 2025
सागर। केसली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों जिमी और आरेस आदिवासी (पारदी) को विदिशा से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नगदी चोरी करने की बात कबूली है। पुलिस ने आरोपियों से कुल 15 […]

You May Like