
सागर। केसली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों जिमी और आरेस आदिवासी (पारदी) को विदिशा से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नगदी चोरी करने की बात कबूली है। पुलिस ने आरोपियों से कुल 15 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है तथा शेष मशरूका की बरामदगी की कार्रवाई जारी है।
