सोने के दाम में जबरदस्त उछाल: 24 कैरेट गोल्ड ₹1.30 लाख/10 ग्राम के पार; चांदी भी ₹1.91 लाख/किलो हुई

नई दिल्ली, 04 दिसंबर, 2025: भारत में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी लौट आई है। 4 दिसंबर की सुबह गोल्ड रेट में उछाल दर्ज किया गया। मजबूत वैश्विक संकेतों और रुपये की कमजोरी से कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़कर ₹1,30,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुँच गई है, जबकि मुंबई में इसका भाव ₹1,30,590 रुपये दर्ज किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने का हाजिर भाव $4,207.67 डॉलर प्रति औंस पर मजबूत बना हुआ है। वहीं, चांदी के रेट में भी तेजी दर्ज की गई है और इसका भाव ₹1,91,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुँच गया है। डॉलर के मुकाबले रुपये के सबसे निचले स्तर पर आने से भी कीमतों को सपोर्ट मिला है।

सोने की कीमतों में इस उछाल का एक बड़ा कारण दिसंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती की बढ़ती उम्मीदें हैं। यदि दरों में कमी होती है तो निवेशक सोने को सेफ एसेट के रूप में प्राथमिकता देंगे, जिससे कीमत और बढ़ सकती है। फेड की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की बैठक 9-10 दिसंबर को होगी, जिस पर बाजार की नजर टिकी है।

Next Post

बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन बहिन की शादी करने ग्वालियर आए, होटल ताज के बाहर कड़ी सुरक्षा

Thu Dec 4 , 2025
ग्वालियर: बॉलीवुड के लोकप्रिय स्टार कार्तिक आर्यन की बहिन कृतिका तिवारी का विवाह समारोह ग्वालियर के होटल ताज उषा किरण पैलेस मे अत्यंत गोपनीय ढंग से कड़ी सुरक्षा के बीच चल रहा है. इसमें कार्तिक सहित सिर्फ नजदीकी परिजनों को ही आमंत्रित किया गया है. यहां बीती रात हल्दी सेरेमनी […]

You May Like