ग्वालियर: बॉलीवुड के लोकप्रिय स्टार कार्तिक आर्यन की बहिन कृतिका तिवारी का विवाह समारोह ग्वालियर के होटल ताज उषा किरण पैलेस मे अत्यंत गोपनीय ढंग से कड़ी सुरक्षा के बीच चल रहा है. इसमें कार्तिक सहित सिर्फ नजदीकी परिजनों को ही आमंत्रित किया गया है. यहां बीती रात हल्दी सेरेमनी मे सभी मस्ती करते नजर आए. जिसके फोटोज और वीडियोज स्टार ने खुद अपने सोशल मीडिया एकाउन्ट पर शेयर किए हैं, कार्तिक मूलत ग्वालियर के ही है और उनका बचपन ग्वालियर मे ही बीता है.
आज के समय कार्तिक आर्यन बॉलीवुड का एक जाना-पहचाना नाम है. लेकिन वह जमीन से भी जुड़े इंसान हैं. कार्तिक आर्यन को बीच-बीच में अक्सर ग्वालियर में आते देखा गया है. कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म लुका-छुप्पी की शूटिंग ग्वालियर में कर चुके हैं.
कार्तिक आर्यन ने शूटिंग के वक्त लंबा समय ग्वालियर में बिताया था. होटल ताज के बाहर अपने पसंदीदा एक्टर को देखने के लिए ग्वालियर के लोग सड़कों पर उतर आए हैं. कार्तिक आर्यन काफी सुपरहिट फिल्मों में नजर आए हैं. शादी से पहले की रस्में शुरू हो चुकी हैं. इसमें कार्तिक के सिर्फ नजदीकी परिजनों को ही आमंत्रित किया गया है.
