रिलीज से पांचवे दिन अक्षय की Bhoot Bangla ने पकड़ी रफ्तार, कर रही धमाकेदार कमाई, बनी साल की तीसरी बड़ी फिल्म

Akshay Kumar की ‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार। भारत में 97.75 करोड़ और वर्ल्डवाइड 102 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ, प्रियदर्शन की यह फिल्म 100 करोड़ क्लब की दहलीज पर है।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और वामिका गब्बी की स्टारर फिल्म ‘भूत बंगला’ ने धीमी शुरुआत के बाद रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है। वीकेंड के दौरान फिल्म की कमाई में लगातार इजाफा हो रहा है और इसे जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की उम्मीद है। फिल्म में राजपाल यादव की कॉमिक टाइमिंग और अक्षय कुमार की परफॉर्मेंस को दर्शकों ने खूब पसंद किया जा रहा है।

भारत में फिल्म ने अब तक कुल 97.75 करोड़ का कलेक्शन किया है, जबकि वैश्विक स्तर पर यह आंकड़ा 102 करोड़ के पार जा चुका है। पहले दिन फिल्म ने भारत में 21.60 करोड़, दूसरे दिन 25.65 करोड़, तीसरे दिन 30.20 करोड़ और चौथे-पांचवें दिन तक करीब 20 करोड़ की कमाई की। हालांकि फिल्म सेंचुरी से थोड़ी चूक गई, लेकिन जल्द ही यह 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है।

विदेशों में ‘भूत बंगला’ की धूम
विदेशों में फिल्म की कमाई की गति थोड़ी धीमी रही। प्रोडक्शन हाउस के आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन फिल्म ने 9 करोड़, दूसरे दिन 9.10 करोड़ और तीसरे दिन 6.50 करोड़ की कमाई की थी। इसके बावजूद वैश्विक स्तर पर फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म जल्दी ही शाहिद कपूर ओ रोमियो को कमाई के मामले में पीछे छोड़कर साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन सकती है।

‘भूत बंगला’ को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है क्योंकि अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) लंबे समय बाद निर्देशक प्रियदर्शन के साथ पर्दे पर लौटे हैं। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और प्रियदर्शन की जोड़ी ने पहले भी दर्शकों को हंसी से लोटपोट किया है। उनकी पिछली हिट्स में ‘हेरा फेरी,’ ‘दे दना दन,’ ‘गरम मसाला,’ ‘हे बेबी’ और ‘भूल-भुलैया’ शामिल हैं। दोनों की कम्बिनेशन को देखकर ही दर्शकों ने फिल्म से बड़ी उम्मीदें रखी थीं।

धुरंधर 2 के चलते टली थी रिलीज
फिल्म की रिलीज को पहले 10 अप्रैल निर्धारित किया गया था, लेकिन ‘धुरंधर द रिवेंज’ की धमाकेदार कमाई और तेजी से बढ़ती बॉक्स ऑफिस रफ्तार के चलते इसे 17 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया। इसके पहले दिन यानी 16 अप्रैल को फिल्म का पेड प्रीव्यू रखा गया था।

‘भूत बंगला’ की सफलता के पीछे फिल्म की कॉमिक टाइमिंग, स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस और प्रियदर्शन-अक्षय कुमार की जुगलबंदी को अहम कारण माना जा रहा है। दर्शक फिल्म को देखकर थिएटर में हंसी का भरपूर आनंद ले रहे हैं और यही वजह है कि यह फिल्म धीरे-धीरे 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है।

Next Post

मिर्जापुर रीवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 11 की मौत

Thu Apr 23 , 2026
रीवा: मिर्जापुर-रीवा हाईवे पर भीषण हादसा, बेकाबू ट्रक ने दो गाड़ियों को रौंदा, धू-धू कर जली कारें, कई लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर ज़िले में ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ पर हुए इस भीषण सड़क हादसा,दुर्घटना की वजह ढलान पर एक ट्रक का अचानक ब्रेक […]

You May Like