अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर चालक दबा 

इछावर। ग्राम कालापीपल के पास एक बड़ा हादसा टल गया. यहां खेत से बोनी कर घर लौट रहे एक ट्रैक्टर चालक का वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरा. हादसे में ट्रैक्टर पूरी तरह पलट गया और चालक उसके नीचे ही दब गया. ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला.

जानकारी के अनुसार ग्राम कालापीपल निवासी राजू मालवीय अपने खेत में बोनी का कार्य पूरा करने के बाद ट्रैक्टर लेकर घर वापस लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह बेकाबू होकर सीधे पुलिया से नीचे जा गिरा. हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रैक्टर पलटने से चालक राजू उसके मलबे के नीचे बुरी तरह फंस गया. घटना की भनक लगते ही आस-पास के खेतों और गांव के लोग तुरंत मौके पर एकत्र हो गए. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने बिना वक्त गंवाए राहत कार्य शुरू किया. चश्मदीदों के मुताबिक ट्रैक्टर का वजन बहुत ज्यादा था और राजू नीचे दबा हुआ था। काफी मशक्कत और सूझबूझ के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को थोड़ा उठाकर राजू को सुरक्षित बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है.

Next Post

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच चले तलवार-डंडे

Tue Jun 23 , 2026
उज्जैन। मानसून की दस्तक के बाद खेतों में फसल बोने और अपने हिस्से की जमीन को लेकर विवाद के मामले सामने आने लगे हैं। ग्राम नवेली में दो पक्षों के बीच तलवार डंडे निकल आए। तीन लोग घायल हुए हैं। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नवेली में संतोष पिता नारायण […]

You May Like