गरबा आयोजनों में धार्मिक मर्यादा बनाए रखने की मांग

छिंदवाड़ा: नवरात्रि के दौरान आयोजित होने वाले गरबा कार्यक्रमों में धार्मिक मर्यादा और पारंपरिक स्वरूप बनाए रखने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल छिंदवाड़ा ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने गरबा आयोजनों में कथित अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने की अपील की। ज्ञापन में कहा गया कि नवरात्रि मां दुर्गा की आराधना, शक्ति और भक्ति का पर्व है। ऐसे में गरबा आयोजनों में धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक मर्यादाओं का ध्यान रखा जाना चाहिए। संगठन ने कुछ आयोजनों में फिल्मी गानों, अशोभनीय नृत्य प्रस्तुतियों तथा बॉलीवुड, नियॉन और हैलोवीन जैसी थीमों के इस्तेमाल पर चिंता जताई।
प्रवेश व्यवस्था के लिए दिशा-निर्देश जारी करने की मांग
संगठन ने गरबा पंडालों में पारंपरिक संगीत और धार्मिक प्रस्तुतियों को प्राथमिकता देने, प्रवेश व्यवस्था व्यवस्थित करने तथा कानून के अनुरूप पहचान सत्यापन के नियम निर्धारित करने की मांग की। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले आयोजकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने और गंभीर मामलों में आयोजन की अनुमति निरस्त करने पर विचार करने की अपील की। विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल ने आयोजकों से गरबा कार्यक्रमों को भक्ति, अनुशासन और धार्मिक परंपराओं के अनुरूप आयोजित करने का आग्रह किया, ताकि नवरात्रि का पर्व श्रद्धा और सौहार्द के वातावरण में संपन्न हो सके।

Next Post

महाराष्ट्र एसआईआर कार्यक्रम की समय सीमा बढ़ाई गयी, 16 नवंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

Mon Oct 12 , 2026
नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (वार्ता) चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया की समयावधि 16 नवंबर तक बढ़ा दी है। आयोग ने यह फैसला राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) के अनुरोध किया है। आयोग ने महाराष्ट्र के सीईओ को लिखे पत्र में […]

You May Like

Play sound