सीए फाइनल जनवरी 2026 का परिणाम घोषित, दीक्षा गोयल बनीं ऑल इंडिया टॉपर

नई दिल्ली। देश की प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) परीक्षा के जनवरी 2026 सत्र का फाइनल परिणाम रविवार को घोषित कर दिया गया। ICAI ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजे जारी करते हुए सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं।

जनवरी 5, 2026 से आयोजित सीए फाइनल परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब icai.nic.in/caresult/final/ पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करना होगा। वेबसाइट पर परिणाम के साथ ऑल इंडिया रैंक (AIR), मेरिट लिस्ट और टॉपर्स की सूची भी जारी की गई है।

जारी आंकड़ों के अनुसार इस बार प्रतिस्पर्धा बेहद कड़ी रही। ग्रुप-1 में लगभग 21 प्रतिशत और ग्रुप-2 में करीब 9 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे। दोनों ग्रुप एक साथ उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों का प्रतिशत अपेक्षाकृत कम रहा, जो परीक्षा की कठिनाई को दर्शाता है।

इस सत्र में दीक्षा गोयल ने अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर टॉप किया है। वहीं, टॉपर्स सूची के अनुसार इस बार दो विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से AIR-3 स्थान प्राप्त किया है। ICAI ने सभी सफल अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Next Post

ईरानी हमलों में यूएई में तीन की मौत, 58 घायल: रक्षा मंत्रालय

Sun Mar 1 , 2026
दुबई, 01 मार्च (वार्ता) ईरान द्वारा रविवार को संयुक्त अरब अमीरात पर किए गए हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 58 अन्य लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक बयान में दी। मंत्रालय के अनुसार, मारे गए तीनों […]

You May Like

Play sound