जल गंगा संवर्धन अभियान: राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए गैरतगंज बस स्टैंड पर शुरू हुई प्याऊ

गैरतगंज। जल ही जीवन का आधार है ओर इसके संरक्षण व जनहित के उद्देश्य से चलाये जा रहे जल गंगा संबर्धन अभियान के अंतर्गत आज नगर के बस स्टैंड पर सार्वजनिक प्याऊ का शुभारंभ स्थानीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रभु राम चोधरी जी द्वारा किया गया डाॅ चोधरी जी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य गर्मी के मौसम में आम-जन, राहगीरों एवं जरूरतमंदो को शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है यह कार्य न केवल सेवा का प्रतीक है बल्कि जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढाने की दिशा में भी एक सार्थक प्रयास है इस अवसर पर उपस्थित सभी साथियों सभी साथियों के सहयोग से जनसेवा के इस कार्य को आगे बढाने का संकल्प लिया गया  कार्यक्रम मे जनपद पंचायत अध्यक्ष विजय पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश सिंघई, मंडल अध्यक्ष संजय जैन संजू, नप उपाध्यक्ष अशोक सिह ठाकुर, हरिकृष्ण गोर, प्रबंध ठाकुर, शिखर चन्द जैन, सुभाष चन्द जैन, प्रबंध ठाकुर, मानसिह भूरा मौजूद रहे।

Next Post

इमिलिया में राशन व्यवस्था बदहाल 3 घंटे इंतजार के बाद भी नहीं पहुंचा सेल्समैन

Tue Mar 31 , 2026
छतरपुर। इमिलिया गांव में राशन वितरण व्यवस्था पूरी तरह लचर नजर आ रही है, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की कोटा दुकान महीने में मात्र चार दिन ही खोली जाती है, जिससे गरीब परिवारों को समय पर राशन नहीं मिल […]

You May Like