अवाड़पुरा में कल लगेगा दिव्यांग जागरूकता शिविर

ग्वालियर। सेवा भारती मध्यभारत प्रांत द्वारा संचालित प्रकल्प जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, ग्वालियर द्वारा 28 अप्रैल, मंगलवार को प्रातः 9 बजे से अवाडपुरा स्थित शासकीय हाईस्कूल में दिव्यांग जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के सचिव परांकुश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में 5 से 7 प्रकार की दिव्यांगताओं के बारे में ही लोगों को जानकारी है, जबकि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के अनुसार 21 प्रकार की दिव्यांगता होती हैं, सभी प्रकार की दिव्यांगताओं की जानकारी होने पर समाज में दिव्यांगजनों के लिए अनुकूल और सुगम वातावरण तैयार किया जा सकता है। समय से यदि दिव्यांगजनों को उचित परामर्श एवं प्रशिक्षण आदि दिया जाए तो उनका सही दिशा में पुनर्वास भी संभव है जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में प्रतिदिन मानसिक दिव्यांगजनों की थेरेपी, परामर्श एवं विशेष शिक्षण तथा अस्थिबाधित दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग हेतु चयन एवं प्रदाय किए जाते हैं। वहीं फिजियोथैरेपी आदि की सुविधा उपलब्ध हैं। प्रति बुधवार के दिन केंद्र में ही दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाने हेतु दिव्यांग मेडिकल बोर्ड का आयोजन होता है। केंद्र की तमाम सुविधाओं के बारे में भी जन सामान्य को पता हो और आधिकारिक संख्या में दिव्यांगजन इनका लाभ लें इस दृष्टि से मंगलवार की सुबह 9 बजे अवाडपुरा स्थित हाई स्कूल में दिव्यांगजन जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसके उद्घाटन सत्र में रेडक्रॉस सोसायटी ग्वालियर के सचिव नवल किशोर शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

Next Post

सनातन धर्म मंदिर का शताब्दी स्थापना वर्ष धूमधाम से मन रहा

Mon Apr 27 , 2026
ग्वालियर। मोहिनी एकादशी के पावन पर्व पर सनातन धर्म मंदिर का शताब्दी स्थापना वर्ष धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आज से 100 वर्ष पूर्व मोहिनी एकादशी पर चक्रधर भगवान के मंदिर का निर्माण होकर स्थापना हुई थी। कार्यक्रम संयोजक कृष्ण गोयल ने ग्वालियर के सभी धर्म प्रेमी जनता […]

You May Like