काबुल, 09 अक्टूबर (वार्ता) उत्तरी अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में बुधवार को सोने की एक खदान की सुरंग ढह जाने से दो स्वर्ण खनिकों की मौत हो गयी। यह जानकारी प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता एहसानुल्लाह कामगर ने गुरुवार को दी।
पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि कल अरघांच खाह जिले में खनिक सोने की खदान से सोना निकालने का कार्य कर रहे थे तभी सुरंग धंस गई जिससे दो खनिकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
इससे पहले, जुलाई में बदख्शां के रघिस्तान जिले में इसी प्रकार की घटना में दो स्वर्ण खनिकों की मौत हो गई थी तथा एक अन्य घायल हो गया था।
उल्लेखनीय है कि गैर मापदंड वाले खनन, आधुनिक मशीनरी के आभाव, अकुशल श्रमिकों द्वारा अवैध खनन तथा सुरक्षा सावधानियों की अनदेखी के कारण अफगानिस्तान में गरीब श्रमिकों की प्रायः मौत हो जाती है।
Next Post
खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आंतकी हमले में एक पुलिस अधिकारी की मौत
Thu Oct 9 , 2025
इस्लामाबाद, 09 अक्टूबर (वार्ता) पाकिस्तान के उतर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक सुरक्षा चौकी पर आतंकी हमले में एक पुलिस अधिकारी मारा गया। अधिकारियों ने गुरुवार की यह जानकारी दी। स्थानीय पुलिस के अनुसार हमलावरों ने बुधवार देर रात डेरा इस्माइल खान जिले में डेरा टाउन पुलिस खुट्टी चेक […]

