प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा मेरा बैहर मेरी लाइब्रेरी अभिव्यक्ति में आए

बालाघाट। बैहर में एस डी एम ,नगर परिषद बैहर एवं आमजन के सहयोग से एक जनभागीदारी लाइब्रेरी का निर्माण किया गया है l इस लाइब्रेरी का उद्देश्य वनांचल क्षेत्र में संसाधनों के अभाव से जुझ रहे मेधावी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सुविधा प्रदान करना है l नगर के बहुत सारे लोगों ने इस लाइब्रेरी के निर्माण के लिए अर्थिक सहयोग किया है नगर में इस लाइब्रेरी के लिए एक किताब भेट करने हेतु अपील करके अभियान भी चलाया गया था l इसी अभियान के चलते फिल्म अभिनेता रणदीप हूडा ने लाइब्रेरी में समस्त विद्यार्थियों के लिए आरामदायक कुर्सियां भेंट की थी आज भ्रमण के दौरान उन्होंने बच्चों की पढ़ाई के विषय में चर्चा की रणदीप हूडा इस लाइब्रेरी में संस्थापक सदस्य हैं l लाइब्रेरी में विद्यार्थियों को पढ़ते देखकर उन्होंने भविष्य में भी हरसंभव सहयोग करने के लिए कहा वही रणदीप हूडा से लाइब्रेरी के विषय में सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र गुड्डा मरकाम एवं बैहर एस डी एम आईएएस अर्पित गुप्ता ने विस्तार से चर्चा की एवं विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने पर जल्द ही लाइब्रेरी के उन्नयन के लिए कार्य करने की योजना बताई जिस पर श्री हूडा ने भविष्य में और सहयोग करने की इच्छा जताई l

लाइब्रेरी के अध्यक्ष मनीष तिवारी ने बताया कि इतने बड़े अभिनेता होकर भी उनका साधारण व्यवहार एवं समाज के प्रति अपना दायित्व निर्वहन करने की सोच देखकर बहुत अच्छा लगा l

Next Post

अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर चालक को मारी टक्कर, गंभीर घायल

Fri Sep 19 , 2025
ग्वालियर। अज्ञात वाहन की टक्कर से कालू रावत निवासी गोराघाट जिला दतिया गंभीर रूप से घायल हो गया। एनएच 44 पर हादसे के बाद एम्बुलेंस से घायल कालू रावत को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।घायल को डबरा के सिविल अस्पताल में उपचार के बाद ड्यूटी डॉक्टर ने ज़िला अस्पताल रैफर कर […]

You May Like