अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर चालक को मारी टक्कर, गंभीर घायल

ग्वालियर। अज्ञात वाहन की टक्कर से कालू रावत निवासी गोराघाट जिला दतिया गंभीर रूप से घायल हो गया। एनएच 44 पर हादसे के बाद एम्बुलेंस से घायल कालू रावत को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।घायल को डबरा के सिविल अस्पताल में उपचार के बाद ड्यूटी डॉक्टर ने ज़िला अस्पताल रैफर कर दिया। यह डबरा के बाईपास पिछोर पुल के पास की घटना है। एम्बुलेंस चालक मनोज बघेल और सहयोगी नर्सिंग स्टॉफ पंकज यादव ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत बेहद गंभीर बताई गई है।

Next Post

नेशनल फैशन डिजाइन संस्थान में 4th दीक्षांत समारोह मनाया गया

Fri Sep 19 , 2025
भोपाल। कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में नेशनल फैशन डिजाइन संस्थान का चौथा दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय वस्त्र राज्य मंत्री ने छात्रों को डिग्रियां प्रदान कीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संस्थान के निदेशकों ने छात्रों की उपलब्धियों पर गर्व […]

You May Like