दुकानों में स्टॉक घटाकर किया करोड़ों का भ्रष्टाचार, राशन विक्रेता संघ ने खोला मोर्चा

जबलपुर। कलेक्टर कार्यालय जबलपुर में पदस्थ खाद्य विभाग अधिकारियों द्वारा कोरोना काल में पी.डी.एस. शास. उचित मूल्य राशन की 60 से 70 दुकान में खाद्य विभाग अधिकारियों ने अपनी पर्सनल आई.डी. लॉगिन से गेहूं, चांवल, केरोसीन, चनादाल, मूंगदाल हजारों क्विटलों का स्टॉक आवंटन घटाकर करोड़ों रूपयों का भ्रष्टाचार, हेर-फेर, गबन एवं अनियमिततायें की है, जिसकी जांच को लेकर कलेक्टर दीपक सक्सेना से जबलपुर राशन विक्रेता संघ ने शिकायत की है।

उन्होंने शिकायत में बताया कि सन् 2022 जुलाई, अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर माह में कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ खाद्य विभाग अधिकारी नुजहत बकई जिला आपूर्ति खाद्य नियंत्रक, संजय खरे सहायक आपूर्ति खाद्य अधिकारी, अनीता सोरते सहायक खाद्य अधिकारी, सुधीर दुबे सेवानिवृत्त खाद्य अधिकारी, वसुन्धरा पेन्ड्रो कनिष्ठ आपूर्ति खाद्य अधिकारी, नीलम उपाध्याय (दुबे) कनिष्ठ आपूर्ति खाद्य अधिकारी ने अग. सित. अक्टू. माह में जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा 1000 हजार रूपये प्रति क्विंटल लेकर म.प्र. सरकारी पोर्टल से छेड़-छाड़कर पर्सनल आई.डी. लॉगिन से गेहूं, चावल, केरोसीन, चनादाल, मूंगदाल व अन्य खाद्य सामग्री हजारों क्विटलों की मात्रा में स्टॉक आवंटन घटाकर करोड़ों रुपयों का भ्रष्टाचार एवं बंदरबांट किया गया है। राशन विक्रेता संघ ने मांग की है खाद्य विभाग अधिकारियों पर अन्य विभाग से जांच कराया जाए।

पूर्व में शिकायत, रातों रात चढ़ाया स्टॉक

जबलपुर राशन विक्रेता संघ ने बताया कि तत्कालीन कमिश्नर अभय वर्मा, कलेक्टर दीपक सक्सेना, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, आर्थिक अपराध शाखा ई. ओ.डब्ल्यू. इकाई प्रकोष्ठ जबलपुर लोकायुक्त विभाग जबलपुर को भी शिकायत दी जा चुकी है। लगातार शिकायत करने के बाद खाद्य विभाग अधिकारियों द्वारा करोड़ों रूपयों का भ्रष्टाचार कर गले की फांस की हड्डी बन गयी तो घटाये गये गेहूं, चावल, केरोसीन, चनादाल, मूंगदाल व अन्य खाद्य सामग्री का स्टॉक आवंटन 3 वर्ष बाद सन् 2024 माह दिसम्बर खाद्य विभाग अधिकारियों द्वारा पुनः दुबारा हजारों क्विंटलों की मात्रा को गुप्त तरीके से रातोरात अचानक शास. उचित मूल्य की दुकानों में वापस चढ़ा दिया गया है। इससे स्पष्ट दर्शित होता है कि खाद्य विभाग अधिकारियों द्वारा करोड़ों रूपयों का महाघोटाला एवं भ्रष्टाचार किया गया है।

भ्रष्ट अधिकारियों पर क्यों नहीं हो रही कार्यवाही

जबलपुर राशन विक्रेता संघ का क्षण है कि गड़बड़ी करने वाले समस्त अधिकारी जबलपुर खाद्य विभाग में पदस्थ है और झूठ बोलकर गुमराह कर रहे हैं। संवेदनशील कलेक्टर दीपक सक्सेना द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी-बड़ी कार्यवाही की गई हैं, लेकिन खाद्य विभाग में पदस्थ भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही है..?

 

इन राशन दुकानों में हुई शिकायत

 

जानकारी के अनुसार जिन दुकानों में यह गड़बड़ी की है उनमें माँ शारदा देवी महिला विक्रेता नाजिया बेगम गढ़ा, पूजा प्रा विक्रेता गुंजनदेवी, नव शक्ति महिला उप.सह. विक्रेता नीता तिवारी गढ़ा, शिवशक्ति उप. विक्रेता गीता राजपूत, नर्मदेश्वर, उप.सह विक्रेता नीता तिवारी ग्वारीघाट, सिटी प्रा.उप.सह विक्रेता मो. इमरान मंसूरी कोतवाली, नर्मदा उप. सह विक्रेता अमरनाथ ग्वारीघाट, ग्वारीघाट उप.सह विक्रेता ऋषि अवस्थी ग्वारीघाट, अमर उप. सह विक्रेता आकाश बैरागी,संत रविदास

उप विक्रेता शुभम् चौधरी सरस्वतीघाट, एकता प्रा.उप. विक्रेता रजकुमार चौधरी, आदित्य उप. सह. विक्रेता राज अतरब विश्वकर्मा, अनुपम उप. सह. मो. आसिफ ओमती वार्ड शामिल हैं।

Next Post

कर्नाटक में भारी बारिश के कारण कई इलाके जलमग्न

Tue Aug 19 , 2025
बेंगलुरु, 19 अगस्त (वार्ता) कर्नाटक में मंगलवार को भारी बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण कई जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मांड्या में कृष्णराज सागर और काबिनी जलाशयों से 1.20 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण श्रीरंगपट्टनम के […]

You May Like