आरोपी मुर्गे की दुकान पर बेच रहा था गांजा

भैरूंदा. थाना अन्तर्गत ग्राम निम्नागांव में पुलिस ने मुर्गे की दुकान पर अवैध गांजा बेचने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ३५० ग्राम गांजा बरामद किया. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी द्वारा मुर्गे की दुकान पर अवैध गांजा बेचा जा रहा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने गांजा बेचने वाले ३५ वर्षीय अकरम आ. बाबू निवासी निम्नागांव को धर दबोचा. आरोपी के कब्जे से ३५० ग्राम गांजा बरामद किया गया. जिसकी कीमत दस हजार रुपए बताई जाती है. इस कार्यवाही में उप निरीक्षक पूजा सिंह राजपूत, राजेश यादव, दीपक जाटव, आनंद गुर्जर, निलेश शिवहरे की भूमिका रही है.

Next Post

राय व प्रजापति की पहल पर शुरू होगी कानून की पढ़ाई

Sun Jun 22 , 2025
सीहोर. लंबे समय से शहर के शासकीय पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस चंद्रशेखर आजाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विधि संकाय की कक्षा में प्रवेश बंद कर दिया है. पूर्व में सीहोर कालेज में विधि की कक्षाएं संचालित हो रही थीं, लेकिन करीब एक दशक से कालेज प्रबंधन द्वारा लॉ की कक्षाओं […]

You May Like