दतिया: केंद्रीय पशु पालन व मत्स्य राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल दतिया पहुंचे। यहां उन्होंने श्री पीतांबरा में मां बगलामुखी माता के दर्शन किए। इसके अलावा उन्होंने पीठ प्रांगण में विराजमान वनखण्डेश्वर महादेव का जल अभिषेक भी किया।
उन्होंने कहा कि साल 2024 माता के आशीर्वाद से अच्छा गुजरा है। आगे भी माता की कृपा बनी रहे। उन्होंने मोदी सरकार का साल 2047 तक भारत को विश्व गुरु बनाने, ज्ञान विज्ञान और अध्यात्म में हम विकसित राष्ट्र बनाने और देश की अर्थव्यवस्था के सुपर पावर बनने का लक्ष्य पूरा होने की कामना की।
