केरल: निपाह संपर्क सूची में 674 लोग

तिरुवनंतपुरम, 18 जुलाई (वार्ता) केरल के विभिन्न जिलों में वर्तमान में कुल 674 लोग निपाह वायरस संपर्क सूची में हैं।

स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि इनमें से 131 मलप्पुरम से, 426 पलक्कड़ से, 115 कोझिकोड से और एक-एक एर्नाकुलम और त्रिशूर जिलों से हैं।

उन्होंने कहा, “आइसोलेशन पूरा करने के बाद 84 लोगों को संपर्क सूची से हटा दिया गया है। मलप्पुरम में 12 लोग आइसोलेशन में इलाज करा रहे हैं।”

अब तक जिले से 88 नमूनों की जाँच में रिपोर्ट निगेटिव आई है। आइसोलेशन अवधि पूरी करने के बाद मलप्पुरम से 81, पलक्कड़ से दो और एर्नाकुलम से एक व्यक्ति को संपर्क सूची से हटा दिया गया है। वर्तमान में, पलक्कड़ में 17 लोग आइसोलेशन में इलाज करा रहे हैं।

 

Next Post

दिग्गज पॉप गायिका और अभिनेत्री कॉनी फ्रांसिस का संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन

Fri Jul 18 , 2025
न्यूयॉर्क, 18 जुलाई (वार्ता) मशहूर पॉप गायिका और अभिनेत्री कॉनी फ्रांसिस का 87 वर्ष की आयु में संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके हिट गाने “लिपस्टिक ऑन योर कॉलर” और “हूज़ सॉरी नाउ?” 1960 के दशक में किशोरों के लिए एक साउंडट्रैक बन गए थे। उनके प्रचारक और […]

You May Like