मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दीं

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि गोवर्धन पूजा का पर्व प्रकृति और गोवंश के प्रति सम्मान का प्रतीक है। यह त्योहार हमें पर्यावरण संरक्षण और सामूहिक सहयोग की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से इस अवसर पर स्वच्छता, सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। सीएम ने कहा आमतौर पर दीपावली के अगले दिन ही गोवर्धन पूजा होती है,लेकिन इस बार कुछ लोगों का मत दिवाली दो दिन मनाने का भी है। उन्होंने कहा वह आज और कल भी गोवर्धन पूजा करेंगे।

 

Next Post

‘मायसा’ के मेकर्स ने दिवाली पर रश्मिका मंदाना के दमदार अवतार का पोस्टर रिलीज किया

Tue Oct 21 , 2025
मुंबई, 21 अक्टूबर (वार्ता) फिल्म ‘मायसा’ के मेकर्स ने दिवाली पर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के दमदार अवतार का पोस्टर रिलीज किया है। दिवाली के मौके पर फिल्म मायसा के मेकर्स ने एक नया मोशन पोस्टर जारी किया, जिसमें रश्मिका को एक दमदार अवतार में दिखाया गया है। रश्मिका के एक […]

You May Like