पंचांग 13 अगस्त 2026:-
रा.मि. 22 संवत् 2083 श्रावण शुक्ल प्रतिपदा गुरूवासरे रात 9/32, आश्लेषा नक्षत्रे दिन 7/33, वरीयान योगे दिन 2/46, किंस्तुघ्न करणे सू.उ. 5/31, सू.अ. 6/29, चन्द्रचार कर्क दिन 7/33 से सिंह, शु.रा. 5,7,8,11,12,3 अ.रा. 6,9,10,1,2,4 शुभांक- 7,9,3.
—————————————————————-
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष– गुरूवार 13 अगस्त 2026
वर्ष के प्रारंभ में मित्र के प्रति उदासीनता रहेगी. मन: स्थिति व्यथित रहेगी. दौड़धूप अत्याधिक होने से मानसिक तनाव रहेगा. राजनैतिक क्षेत्र में विवाद की स्थिति आने का योग है. वर्ष के अन्त में आत्म विश्वास जागेगा. साहसिक कार्योमें सफलता मिलेगी. अधिकारियों से मेल मिलाप होगा. वर्ष के अन्त में अचानक धन लाभ होगा. व्यापार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को साहसिक कार्यो में आत्म विश्वास में सफलता का योग है. वर्ष और तुला राशि के व्यक्तियों को मन व्यथित रहेगा. मित्रों के प्रति उदासीनता रहेगी. कर्क राशि के व्यक्तियों को व्यापार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को अत्याधिक परिश्रम करना पड़ेगा. मानसिक तनाव रहेगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को राजनैतिक विवाद की संभावना रहेगी. सिंह राशि के व्यक्तियोंको प्रवास में सावधानी रखनी हितकर रहेगा.
—————————————————————-
आज का भविष्य- गुरूवार 13 अगस्त 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिये बालक की शिक्षा के प्रति लगन रहेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मित्रों की संख्या सीमित होगी. कला और संगीत के प्रति रूचि रखेगा. माता पिता को सुखी रखेगा. जन्मस्थान से दूर रहेगा.
—————————————————————-
मेष- सामाजिक जीवन में मान सम्मान बढ़ेगा. यात्रा का योग है. आशा से अधिक खर्च होगा. मानसिक अशांति रहेगी. अनिश्चितता रहेगी.
वृषभ- बीती बातोंको याद करने से गतिरोध बढ़ सकता है. राजकीय कार्य बनेंगे. मन: स्थिति संतुलित रहेगी. व्यवसाय में अच्छी सफलता मिलेगी.
मिथुन- दबाव में फैसला लेने की बजाय टाल दें. रास्ता निकल आयेगा. कारोबारी यात्रा होगी. नौकरी संबंधी कार्यो में सफलता मिलेगी. प्रतिष्ठितजनों का सहयोग होगा.
कर्क- लापरवाही छोडक़र कार्य पर ध्यान दें, मित्रों से किया गया वादा पूरा करने में नाकाम रहेंगे. समय के स्वरूप को देखकर कार्य करना हितकर रहेगा.
सिंह- कानूनी मामलों में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर कार्य करें. लाभ होगा. अनावश्यक खर्च को टालें. परिश्रम एवं दौड़धूप अधिक होगी.
कन्या- कार्यक्षेत्र में परिचय का लाभ मिलेगा. वैचारिक मतभेद दूर होने के आसार हैं. पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा. मांगलिक कार्य बनेगा.
तुला- भावुकता में लियेगये फैसले बदलना पड़ सकते हैं. विरोधी साजिश में फसाने की कोशिश करेगा. यश मिलेगा. अतिथि वृषभमन होगा. सुख सौहार्द की प्राप्ती होगी.
वृश्चिक- दिखावे के चक्कर में कर्ज का बोझ बढ़ता जायेगा. दौड़धूप से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. संतान सुख मिलेगा. सभी काम बनेंगे. अनावश्यक विवादों को टालें.
धनु- युवाओं को कैरियर कीे तलाश रहेगी. कोर्ट कचहरी के कार्यो में सफलता मिलेगी. दिनचर्या अच्छी रहेगी. पुराना कोई कार्य करने से प्रसन्नता होगी.
मकर- सुख सुविधा पर खर्च होगा. तनाव के कारण काम में मन नहीं लगेगा. नौकर चाकरों एवं अधिनस्थ वर्ग का सहयोग मिलेगा. प्रियजनों का समाचार मिलेगा.
कुम्भ- विवादास्पद मामले बातचीत से सुलझा लेंगे, अध्ययन में सफलता मिलेगी. आर्थिक कार्यो में व्यस्तता रहेगी. मित्रों का सहयोग मिलेगा.
मीन- जल्दबाजी में लिये फैसले बदलना पड़ सकते हैं, सहकर्मी नीचा दिखाने का प्रयास करेगा. कुछ जरूरी काम बनेंगे, जिससे खुशी होगी. योजना का क्रियान्वयन होगा.
—————————————————————-
व्यापार-भविष्य:
श्रावण शुक्ल प्रतिपदा को आश्लेषा नक्षत्र के प्रभाव से गुड़ खांड़ रूई कपास, खल बिनौला गेहॅू, जौ, चना, बारदाना, में नरमीं रहेगी. वायदा विचार आज पिछले सोमवार के बने भाव पर व्यापार करना लाभदायक रहेगा. भाग्यांक 2580 है.
—————————————————————-
