20 हजार से अधिक के बकायादारों को कुर्की की नोटिस

रीवा। निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे ने राजस्व एवं जलकर वसूली के संबंध में समीक्षा बैठक ली.

इस दौरान उन्होंने जलकर वसूली की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सरकारी विभागों के बकाया जलकर की राशि पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए वसूली की जाए. उन्होंने सरकारी विभागों के कनेक्शनों एवं बड़े बकायादारों की वसूली हेतु अलग अलग योजना बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए. उन्होंने सोमवार से विशेष कैम्प लगाकर जलकर एवं राजस्व के बकाया की वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि 20 हजार रुपये से अधिक बकाया वाले सभी बकायादारों को कुर्की की नोटिस जारी की जाए. जो बकायादार निर्धारित समय में बकाया राशि जमा नहीं कर रहे हैं. उन पर तालाबंदी एवं कुर्की की कार्रवाई की जाए. बैठक में उपायुक्त प्रकाश द्विवेदी, एमएस सिद्दीकी, सहायक आयुक्त शीतल भलावी, रामनरेश तिवारी मौजूद रहे.

Next Post

चार आदतन अपराधियों को किया गया जिला बदर

Sat Feb 7 , 2026
मऊगंज। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संजय कुमार जैन ने चार आदतन अपराधियों को जिला बदर किये जाने का आदेश दिया है. पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन पर सोनू उर्फ अनुज मिश्रा निवासी पहरखा, आशुतोष सिंह उर्फ ईसू सिंह निवासी करह, अखिलेश तिवारी निवासी शिवराजपुर एवं विकटबहादुर सिंह निवासी पथरौड़ाकला को […]

You May Like