इंदौर:महिला थाने में दहेज उत्पीड़न के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं. दोनों ही मामलों में पीड़ित महिलाओं ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न करने पर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देने के आरोप लगाए हैं. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.पहला मामला चंद्रभागा क्षेत्र में रहने वाली 28 वर्षीय महिला का है.
फरियादिया ने पुलिस को बताया कि विवाह के बाद से ही उसके पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज में अतिरिक्त रकम और सामान की मांग करते थे. विरोध करने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया. पुलिस ने इस मामले में पति जितेंद्र यादव, ससुर ओमप्रकाश यादव और सास कांता यादव को आरोपी बनाया है. दूसरा मामला बाणगंगा क्षेत्र की गुरु गोविंद कॉलोनी में रहने वाली 27 वर्षीय महिला का है, जो मूलतः महाराष्ट्र के अकोला की रहने वाली है.
फरियादिया ने अपने पति संजय चव्हाण, ससुर सालिगराम चव्हाण और सास बैबी ताई चव्हाण पर दहेज को लेकर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं. दोनों ही मामलों में पुलिस ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर पीड़ित महिलाओं के बयान दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है. इसके बाद ही नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा.
