खजूरीकलां में ब्लेज गेम्स का अवैध निर्माण ढहाया

भोपाल। ननि ने खजुरीकलां स्थित एसओएस बालग्राम के पास ब्लेज गेम्स नामक संस्थान के अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया। यह कार्यवाही स्थानीय नागरिकों और एसओएस बालग्राम प्रबंधन द्वारा लगातार शिकायतें दर्ज कराने के बाद की गई.नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों और अन्य उपकरणों की सहायता से अवैध निर्माण के चिन्हित हिस्सों को ध्वस्त किया.निगम के अधिकारियों ने बताया कि ब्लेज गेम्स को पूर्व में कई बार नोटिस जारी कर अवैध निर्माण हटाने के लिए कहा गया था, लेकिन संस्थान द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया और न ही अवैध निर्माण को हटाया गया.इसके बाद नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने का निर्णय लिया।

इनका कहना है

ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, संस्थान को मलबा हटाने का भी निर्देश दिया गया है और यदि वे ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो नगर निगम द्वारा अपने खर्च पर मलबा हटाया जाएगा और इसकी लागत संस्थान से वसूली जाएगी।

शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, अतिक्रमण दस्ता अधिकारी, नगर निगम भोपाल

Next Post

सिंधिया ने आनंदपुर धाम पहुंचकर PM के दौरे की तैयारी देखीं

Fri Apr 11 , 2025
ग्वालियर: आज देर रात ईसागढ़ स्थित आनंदपुर साहिब धाम पहुंचकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से पहले प्रोग्राम की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दोपहर 3 बजे आनंदपुर धाम पहुंचकर पूजा […]

You May Like