रिषभ की एक और शानदार पारी, उत्तर क्षेत्र बना जेके बोस ट्रॉफी चैम्पियन

नयी दिल्ली, 16 मार्च (वार्ता) रिषभ सिंह (नाबाद 87) की एक और शानदार पारी की बदौलत उत्तर क्षेत्र ने पूर्व क्षेत्र को सोमवार को रोशनारा क्लब मैदान में 10 विकेट से रौंद कर जेके बोस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। पूर्व क्षेत्र को छह विकेट पर 135 रन पर रोकने के बाद, उत्तर क्षेत्र ने 9.5 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए 136 रन बनाकर एकतरफा अंदाज में शानदार जीत हासिल की । पिछले दो मैचों शतक लगाने वाले रिषभ ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए एक ओर बेहतरीन पारी खेली। रिषभ ने 13 चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 87 रन बनाये। उनके साथी आकाश रावल ने दो चौकों और एक छक्के की मदद से 21 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाये।

रिषभ ने बेहतरीन छक्का लगाकर जैसे ही मैच समाप्त किया, उत्तर क्षेत्र के खिलाड़ियों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया और खिताब जीतने पर रिषभ को कंधों पर उठा लिया।

इससे पहले पूर्व क्षेत्र की टीम उत्तर क्षेत्र की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने छह विकेट पर 135 रन ही बना सकी। कप्तान अभिषेक ने नाबाद 39 और प्रनब शिल ने नाबाद 47 रन बनाकर पूर्व क्षेत्र को 135 रन तक पहुंचाया। उत्तर क्षेत्र की तरफ से रुपेश और राकेश ने दो-दो विकेट लिए जबकि अमित और शिवम दुबे को एक-एक विकेट मिला।

दिन के एक अन्य मैच में दक्षिण क्षेत्र की टीम 18.5 ओवर में 97 रन पर सिमट गयी जबकि पश्चिम क्षेत्र ने 13 ओवर में बिना कोई विकेट खोये 98 रन बनाकर जीत अपने नाम की।

 

 

Next Post

ट्रंप ने ईरान के 'झूठ' फैलाने के लिए मीडिया पर साधा निशाना

Mon Mar 16 , 2026
वाशिंगटन, 16 मार्च (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल कर दुष्प्रचार फैलाने का आरोप लगाया है और कुछ मीडिया संस्थानों पर ईरान युद्ध को लेकर झूठी खबरें फैलाने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। श्री ट्रंप […]

You May Like

मनोरंजन