इंडिया गठबंधन जल्द बिखर जाएगा: शुक्ल

उप मुख्यमंत्री बोले: कांग्रेस का इतिहास संविधान का अपमान करने का रहा

 

जबलपुर। इंडिया गठबंधन जल्द बिखर जाएगा। यह गठबंधन केवल भाजपा को रोकने के उद्देश्य से बना है जिसका कोई सिद्धांत नहीं है। यह बयान जबलपुर पहुंचे उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने दिया। आगे उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि  कांग्रेस का इतिहास हमेशा संविधान का अपमान करने और राजनीतिक लाभ के लिए रहा है। कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा दिखावा है।  इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी और केजरीवाल पर भी तंज कसा।  श्री शुक्ल ने कहा कि   ईमानदारी के दावों की पोल खुल चुकी है। केजरीवाल की नीतियां लोगों को धोखा देने वाली साबित हुई है। बता दें कि उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल जबलपुर प्रवास के दौरान रविवार को कई कार्यक्रमों में शामिल हुए।  उप मुख्यमंत्री   राजेन्द्र शुक्ल रविवार की सुबह 10.30 बजे कटंगा स्थित विंध्य भवन में न्यायमूर्ति जी. पी. सिंह पर लिखी पुस्तक का विमोचन किया।  दोपहर 12 बजे बारहा स्थित द रॉयल हेरिटेज पब्लिक स्कूल परिसर में विंध्य सांस्कृतिक मंच द्वारा आयोजित जन स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं जन समस्या समाधान शिविर में शामिल हुए। इसके बाद दोपहर 3 बजे गोलबाजार स्थित शहीद स्मारक भवन में विजन जबलपुर के नवमें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के बाद शाम 4 बजे जबलपुर से कार द्वारा रीवा प्रस्थान कर गए।

Next Post

संविधान संगोष्ठी में बच्चों को बताया संविधान का महत्व

Sun Jan 19 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email गढ़ा गोंडवाना संरक्षण संघ जबलपुर के तत्वाधान में हुआ भव्य आयोजन जबलपुर। गढ़ा गोंडवाना संरक्षण संघ जबलपुर एवं अन्य आदिवासी संगठनों के तत्वाधान में संविधान संगोष्ठी का आयोजन गोंडवाना राजा शंकर शाह कुंवर रघुनाथ शाह प्रतिमा स्थल […]

You May Like

मनोरंजन