120 बहादुर का ट्रेलर रिलीज

मुंबई, 07 नवंबर (वार्ता) एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़ ने फिल्म 120 बहादुर का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज कर दिया है।
फिल्म 120 बहादुर का सबसे ज्यादा इंतेज़ार किया जाने वाला ट्रेलर अब सामने आ गया है और इसकी शुरुआत बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की दमदार आवाज़ से होती है। उनकी गहरी, दमदार और प्रेरक आवाज़ ही ट्रेलर को एक सिनेमाई अनुभव में बदल देती है, जो साहस, बलिदान और निस्वार्थ वीरता की कहानी को और रोमांचक बना देती है।
एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़ ने 120 बहादुर का ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च किया है, जिसे रॉकिंग स्टार यश ने एक दिल छू लेने वाले नोट के साथ लॉन्च किया है। मेकर्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर लिखा है,“सच्ची घटना पर आधारित, जिसने हमारे देश के इतिहास को आकार दिया, 120 बहादुर का ट्रेलर अब रिलीज़ हो चुका है। स्पेशल थैंक्स: मिस्टर अमिताभ बच्चन सर”
इस फिल्म में फरहान अख्तर, मेजर शैतान सिंह भाटी, पीवीसी के रूप में, हर फ्रेम में अपनी पकड़ और गहराई दिखाते हैं। इस फिल्म में राशि खन्ना, स्पर्श वालिया, विवान भटेना, धनवीर सिंह, दिग्विजय प्रताप, साहिब वर्मा, अंकित सिवाच, देवेंद्र अहिरवार, आशुतोष शुक्ला, बृजेश करनवाल, अतुल सिंह और वरिष्ठ अधिकारी अजिंक्य देव व एजाज़ खान भी हैं।
रज़नीश ‘रेज़ी’ घई द्वारा निर्देशित और रितेश सिद्धवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़) द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म 120 बहादुर सिनेमाघरों में 21 नवंबर 2025 को रिलीज़ हो रही है।

Next Post

71 वर्ष के हुये कमल हासन

Fri Nov 7 , 2025
मुम्बई, 07 नवंबर (वार्ता) जाने-माने अभिनेता और फिल्मकार कमल हासन आज 71 वर्ष के हो गये। कमल हासन का जन्म 07 नवंबर 1954 को तमिलनाडु के परमकुडी में हुआ था। उनके पिता चाहते थे कि उनके तीन बच्चों में कम से कम एक बच्चा अभिनेता बने। अपनी इसी चाहत को […]

You May Like