ब्रिज पर टक्कर के बाद युवक नीचे गिरा, इलाज के दौरान हुई मौत

इंदौर. शहर के भंवरकुआ क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद युवक ब्रिज से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया था. अस्पताल में उपचार के दौरान रात में उसकी मौत हो गई. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुटी है .

थाना प्रभारी संतोष दुधी ने बताया कि हादसा भंवरकुआ ब्रिज पर हुआ, जहां पैदल जा रहे 40 वर्षीय व्यक्ति को तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि वह उछलकर सीधे ब्रिज के नीचे सड़क पर जा गिरा. गिरने से उसके सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं थी. घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. आसपास मौजूद लोगों ने घायल को देखा और तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की. एंबुलेंस समय पर नहीं मिलने के कारण पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया. एमवाय अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई. मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके.

Next Post

पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधकर वृन्दावन नाव हादसे में मारे गये लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की

Sat Apr 11 , 2026
न्यू चंड़ीगढ़ 11 अप्रैल (वार्ता) पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में वृन्दावन नाव हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त हुए बांहों पर काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे। आज यहां मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में […]

You May Like