नयी दिल्ली 10 अक्टूबर (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महिला मोर्चा ने शनिवार को यहां के जवाहरलाल नेहरू (जेएनयू) में छात्राओं के यौन उत्पीड़न के दोषी प्रोफेसर एवं कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोईजाम को कांग्रेस से बर्खास्त करने और उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्य सभा सांसद संगीता यादव और दिल्ली भाजपा महामंत्री योगिता सिंह के नेतृत्व में महिला मोर्चा कार्यकर्ता पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के पास नारेबाज़ी करती हुई एकत्र हुईं और जैसे ही उन्होने दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित कांग्रेस मुख्यालय की ओर कूच किया तो कुछ ही कदम आगे बढ़ते हुए दिल्ली पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार किया और शकरपुर थाने ले गयी। बाद में समझा-बुझाकर सभी को छोड़ दिया गया।
श्रीमती यादव ने इस मौके पर कहा, “आज हम यहां एक बेटी की इज्जत के लिए खड़े हैं। जेएनयू जैसी शिक्षण संस्था में छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने वाला कांग्रेस का सांसद अंगोमचा बिमोल अकोईजाम आज भी खुला घूम रहा है। कांग्रेस पार्टी महिला विरोधी चरित्र की सबसे बड़ी मिसाल है।” उन्होंने कहा, “हम मांग करते हैं कि श्री अंगोमचा को तुरंत बर्खास्त और गिरफ्तार किया जाए। ”
श्रीमती सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को सिर्फ वोट बैंक समझा है। जेएनयू में छात्राओं के साथ हुए यौन उत्पीड़न का आरोपी एक सांसद है और कांग्रेस उसे बचा रही है।
Next Post
यूक्रेन के ज़ापोरिज़िया में रूसी हमला: तीन बच्चों सहित 15 लोगों की मौत, 16 घायल
Sat Oct 10 , 2026
कीव, 10 अक्टूबर (वार्ता) यूक्रेनी शहर ज़ापोरिज़िया में शनिवार तड़के हुए रूसी हवाई हमलों में तीन बच्चों सहित कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। यूक्रेन के राज्य आपातकालीन सेवा और पुलिस के अनुसार, रूसी सेना ने आवासीय क्षेत्रों को निशाना बनाते […]

You May Like
-
10 months ago
आयकर अधिवक्ता के घर लाखों की चोरी
-
6 months ago
जनपद सभा कक्ष में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई
-
2 years ago
पिकअप- बाइक की टक्कर, तीन घायल
