भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में राजधानी भोपाल के रवींद्र भवन में लोकतंत्र सेनानी प्रादेशिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सेनानियों का सम्मान किया गया और उनके योगदान को याद किया गया।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकतंत्र सेनानियों के त्याग, संघर्ष और समर्पण को नमन करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
उन्होंने आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए किए गए संघर्ष को ऐतिहासिक बताया।सम्मेलन में प्रदेशभर से आए लोकतंत्र सेनानी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। इस अवसर पर लोकतंत्र की रक्षा, संवैधानिक मूल्यों और नागरिक अधिकारों के महत्व पर भी विचार-विमर्श किया गया।
