56 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को समयमान वेतनमान की सौगात, पांच को 20 साल की सेवा का लाभ

भोपाल। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने प्रदेश के 61 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को समयमान वेतनमान देने के आदेश जारी किए हैं. इनमें 56 अधिकारियों को प्रथम और पांच अधिकारियों को द्वितीय समयमान वेतनमान की स्वीकृति दी गई है. यह लाभ 10 और 20 वर्ष की सेवा पूरी करने पर दिया गया है. विभागीय आदेश के अनुसार प्रथम समयमान वेतनमान पाने वाले 56 अधिकारियों को लेवल-10 के तहत 42,700 से 1,35,400 रुपए का वेतनमान मिलेगा. इनमें भोपाल में पदस्थ पंकज श्रीवास्तव, अरुणेश कुमार पटेल, जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा, जगदीश प्रसाद लवंशी और वर्षा व्यास सहित प्रदेश के अलग-अलग जिलों के अधिकारी शामिल हैं. वहीं, द्वितीय समयमान वेतनमान के लिए पांच अधिकारियों को मंजूरी दी गई है. इन्हें लेवल-12 के तहत 56,100 से 1,77,500 रुपए का वेतनमान मिलेगा. इनमें भोपाल के शिवराज पावक, पन्ना की एडलिन एलिजाबेथ, सीहोर की भावना ठाकुर और खरगोन के हीरालाल अवास्या व रेवाराम सोलंकी शामिल हैं. आदेश के मुताबिक वेतन निर्धारण से पहले अधिकारियों की सेवा पुस्तिका और व्यक्तिगत अभिलेखों की जांच की जाएगी. द्वितीय समयमान पाने वाले अधिकारियों को एक महीने में वेतन विकल्प देना होगा. विभागीय जांच या अनुशासनात्मक कार्रवाई लंबित होने पर नियमानुसार लाभ प्रभावित हो सकता है.

Next Post

बैरसिया में 20 लीटर कच्ची शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Thu Nov 12 , 2026
भोपाल। आबकारी विभाग के नियंत्रक दल ने बुधवार की रात्री को अरवलिया जोड़-अचारपुरा रोड पर दबिश देकर जीवन बंजारा निवासी ग्राम बेरखेड़ी, बैरसिया के कब्जे से 20 लीटर हाथभट्टी शराब बरामद की. आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया. कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक […]

You May Like