
चित्रकूट : धार्मिक नगरी चित्रकूट और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश से मौसम जहां सुहावना हो गया, वहीं आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है.तेज बारिश के चलते शहर के प्रमुख मार्गों पर जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. लगातार हो रही बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया है और नालियों के उफनाने से कई जगहों पर जलभराव की गंभीर स्थिति पैदा हो गई है.
पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही लगातार बारिश के चलते मंदाकिनी नदी के जलस्तर में भी तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही है. नदी का बहाव तेज होने के कारण तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों और घाटों पर पहुंचे श्रद्धालुओं में चिंता बढ़ गई है.सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने आमजन से जलभराव वाले क्षेत्रों और उफनती नदी के किनारों पर जाने से बचने की अपील की है.
मौसम विभाग ने चित्रकूट सहित आसपास के जिलों में आगामी घंटों में मध्यम से भारी बारिश, आकाशीय बिजली चमकने और अचानक बाढ़ के जोखिम को लेकर सतर्कता बरतने की चेतावनी जारी की है.
इनका कहना
पहले से बेहतर स्थिति है हमारी टीम और एसडीआरएफ की टीमें लगातार लगी हुई हैं
कमलेश सिंह भदौरिया
तहसीलदार चित्रकूट
