बिरसी विमानतल से इंदौर, हैदराबाद, मुंबई एवं दिल्ली के लिए विमान सेवाएं पुनः शुरू करने की मांग

बालाघाट, बालाघाट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल एवं नगर के प्रबुद्ध नागरिकों ने आज गोंदिया पहुंचकर माननीय पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सदस्य श्री प्रफुल्ल भाई पटेल जी से मुलाकात कर बिरसी विमानतल, गोंदिया से बंद हो चुकी यात्री विमान सेवाओं को पुनः प्रारंभ कराने के संबंध में मांग-पत्र सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि श्री प्रफुल्ल भाई पटेल जी की विशेष पहल एवं प्रयासों से पूर्व में बिरसी विमानतल से इंदौर एवं हैदराबाद के लिए विमान सेवाएं प्रारंभ हुई थीं। इन सेवाओं का लाभ गोंदिया के साथ-साथ बालाघाट, सिवनी, राजनांदगांव एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों, व्यापारियों, उद्योगपतियों एवं अन्य यात्रियों को भी मिल रहा था।

विमान सेवाएं बंद होने से इस पूरे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बालाघाट एवं आसपास का क्षेत्र खनिज, कृषि, उद्योग एवं व्यापार की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। बिरसी विमानतल से नियमित हवाई सेवाओं का विस्तार होने से क्षेत्र में व्यापार, उद्योग, पर्यटन एवं आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

प्रतिनिधिमंडल ने श्री पटेल से आग्रह किया कि अपने प्रभाव एवं प्रयासों से बिरसी विमानतल से इंदौर एवं हैदराबाद के साथ-साथ मुंबई तथा दिल्ली के लिए भी नियमित यात्री विमान सेवाएं पुनः प्रारंभ करवाने हेतु आवश्यक पहल करें।

इस अवसर पर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज बालाघाट के अध्यक्ष श्री अभय सेठिया, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन से श्री पुरण सिंह भाटिया, मैंगनीज ओर इंडिया लिमिटेड के कांट्रेक्टर श्री प्रणव पटेल, श्री पंकज खटोड़, ऑटो सेक्टर से श्री राकेश जी सचान, श्री कपिल अग्रवाल, रेलवे समिति सदस्य श्री सुदीप जैन, पूर्व चैंबर अध्यक्ष श्री डालचंद जी जैन चौरड़िया, श्री अनिल अग्रवाल, रोटरी क्लब से श्री अभिषेक (सोनू) पाण्डेय, श्री अजय सोनी, श्री प्रसन्न जी जैन, श्री वासुदेव आहूजा, श्री जितेंद्र मोहारे सहित चैंबर के सदस्यगण एवं अनेक प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। इस मुलाकात पर श्री समाचार जगत की जानी मानी हस्ती श्री आशीष वर्मा जी का विशेष सहयोग रहा

प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री प्रफुल्ल भाई पटेल जी के सकारात्मक प्रयासों से बिरसी विमानतल से पुनः हवाई सेवाओं का विस्तार होगा और बालाघाट, गोंदिया, सिवनी, राजनांदगांव सहित पूरे क्षेत्र के नागरिकों एवं व्यापारिक वर्ग को इसका व्यापक लाभ मिलेगा।

Next Post

राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता से परे: इंडिगो की फ्लाइट में आत्मीय अंदाज में मिले पूर्व सीएम शिवराज और दिग्विजय

Fri Aug 21 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजनीति के दो प्रमुख चेहरे और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा दिग्विजय सिंह गुरुवार शाम दिल्ली से भोपाल आने वाली इंडिगो की फ्लाइट में आगे पीछे बैठकर आए। विमान के भीतर दोनों नेताओं के बीच सहज और सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई। इस दौरान बनाए गए वीडियो के […]

You May Like