जबलपुर:रांझी थाना अंतर्गत पुराना शोभापुर में चोरों ने एक घर का ताला तोडक़र डेढ लाख रूपए नगद और बाइक चुरा ली। चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब परिवार जगन्नाथपुरी दर्शन करने के लिए गया हुआ था।
पुलिस के मुताबिक बुधवार को सूरज सिंह सेंगर 64 वर्ष निवासी पुराना शोभापुर रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्राइवेट काम करता है, एक अगस्त को घर में ताला लगाकर अपने परिवार के साथ जगन्नाथपुरी दर्शन करने गया था। कल घर वापस आकर देखा, दरवाजे का ताला टूटा हुआ था अंदर जाकर देखा आलमारी का सामान बिखरा हुआ था, आलमारी में नगदी 1 लाख 50 हजार हीरो स्पलेण्डर मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एम आर 9137 नहीं थी।
