फसल बीमा राशि की मांग को लेकर किसानों का आक्रोश, टंकी पर चढ़कर जताया विरोध

सीहोर। फसल बीमा राशि न मिलने से नाराज किसान लगातार अनोखे तरीकों से प्रदर्शन कर रहे हैं. पिछले 11 दिनों से क्रमबद्ध आंदोलन कर रहे किसानों ने बुधवार को पानी की टंकी पर चढ़कर हाथों में खराब फसल लेकर थाली-घंटी बजाते हुए शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया. किसानों का कहना है कि वह पांच साल से बीमा राशि का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक मुआवजा नहीं मिला.

किसानों ने आरोप लगाया कि पीला मोजाइक बीमारी से उनकी सोयाबीन की फसल बर्बाद हो गई है और बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद अधिकारियों ने अब तक खेतों का सर्वे नहीं किया. इससे आक्रोशित किसान कभी जल सत्याग्रह, तो कभी पेड़ों पर चढ़कर घंटी बजाकर विरोध जता रहे हैं. उनका कहना है कि जब तक बीमा कंपनियां और प्रशासन नुकसान का सर्वे कर मुआवजा नहीं देंगे, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

Next Post

5 को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी : जुलूस, लंगर और सामूहिक निकाह के कार्यक्रम

Wed Sep 3 , 2025
इंदौर। शुक्रवार 5 सितंबर को ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शहर में धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित होगी। शहर काजी मोहम्मद इशरत अली ने बताया कि सुबह 9 बजे जूना रिसाला गली नंबर 1 पर कुरानखानी होगी, गरीबों को जरूरत का सामान बांटा जाएगा और लंगर तकसीम किया […]

You May Like