रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज ने 920 करोड़ की कमाई की

मुंबई, 02 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज कमाई ने भारतीय बाजार में दो सप्ताह में 920 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर की सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफ़िस पर राज कर रही है। रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन की अहम भूमिका है।

सैकनिल्क के प्राप्त आंकड़ों के अनुसार ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने पेड प्रीव्यू के दौरान 18 मार्च को फिल्म ने 43 करोड़ रूपये की कमाई की। फिल्म ने रिलीज के पहले सप्ताह भारतीय बाजार में 674.17 करोड़ की धमाकेदार कमाई की। फिल्म ने दूसरे सप्ताह में 245.85 करोड़ की कमाई की है। इस तरह इस फिल्म 14 दिनों में भारतीय बाजार में 920. 02 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।उम्मीद की जा रही है कि धुरंधर: द रिवेंज जल्द ही भारतीय बाजार में 1000 करोड़ की कमाई कर लेगी।

Next Post

पुष्पा का किरदार निभाना बेहद पसंद : करुणा पांडे

Thu Apr 2 , 2026
मुंबई, 02 अप्रैल (वार्ता) अभिनेत्री करुणा पांडे का कहना है कि सोनी सब के शो पुष्पा इम्पॉसिबल में उन्हें पुष्पा का किरदार निभाना बेहद पसंद है। सोनी सब का शो पुष्पा इम्पॉसिबल अपनी ज़मीन से जुड़ी कहानी और दमदार अभिनय के ज़रिए दर्शकों के दिलों को लगातार छू रहा है। […]

You May Like