खाद की किल्लत और मूंग खरीदी में अनियमितताओं के खिलाफ जताया आक्रोश, सौंपा ज्ञापन

खरगोन। कसरावद में बुधवार को खाद की भारी किल्लत और समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी में आ रही समस्याओं को लेकर प्रभावी प्रदर्शन किया गया। भारत कृषक समाज ब्लॉक ईकाई एवं ब्लॉक किसान कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रदर्शन के दौरान नौ सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

ज्ञापन की प्रमुख मांगों में डीएपी, यूरिया एवं अन्य उर्वरकों की भारी कमी दूर किया जाए, सहकारी समितियों में पर्याप्त खाद का भंडारण किया जाए। निजी विक्रेताओं द्वारा की जा रही कालाबाजारी पर सख्त कार्यवाही की जाए। फसल की गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पडऩे से पहले खाद की उपलब्धता की जाए। समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी में हो रहे विलम्ब को रोका जाए जैसी मांगें शामिल है।

Next Post

ग्राम बांदराढाना की सड़क पानी में डूबी, आवाजाही में ग्रामीणों को परेशानी

Wed Jul 30 , 2025
छिंदवाड़ा. जिले अमरवाड़ा विकासखण्ड के ग्राम बांदरा-ढाना में मुख्य सड़क बारिश पानी में डूब गई है. सड़क में पानी भरे होने से ग्रामीणों को आवाजाही करने में भरी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.पानी भरने से सड़क तलाइयां बनी हुई हैं. छोटे-छोटे बच्चे सड़क के किनारे खेलते हैं जो […]

You May Like

Play sound