गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे से गूंज उठा शहर

छिंदवाड़ा. गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे से गूंज उठा पूरा शहर. आज अनंत चर्तुदशी पर लोगों ने पूजन कर गणेश भगवान को भावभीन विदाई. शहर के विभिन्न स्थानों सहित घर घर में लोगों ने गणेश जी की स्थापना की थी और दस दिनों तक उनकी सेवा की दस दिन पूर्ण होने के बाद आज गणेश जी का शहर के विभिन्न घाटों पर विसर्जन किया गया . बता दे कि दस दिनों से घर-घर में विराजे गजानन महाराज को भावभीनी विदाई दी गई. शहर के अनेक परिवारों ने अनंत चर्तुदशी पर पूजन करके अगले बरस तू जल्दी आ… गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे लगाते हुए प्रथम पूज्य को विदा किया. शहर के छोटा तालाब के कुंड में विसर्जन के लिए नगर निगम ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं. दो क्रेन के माध्यम से यहां पर अल सुबह से प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है. लोग अपने घर से बाजे- गाजे के साथ प्रतिमाएं लेकर तालाब पहुंचकर आरती कर रहे हैं और उसके बाद के्रन के माध्यम से विसर्जन किया जा रहा है. इसी प्रकार कुलबहरा नदी के तटों पर भी विसर्जन किया जा रहा है. नागपुर रोड व परासिया रोड और कुलबहरा नदी के तटों पर नगर निगम ने विसर्जन की व्यवस्था की जहां शहर के लोगों और सार्वजनिक श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया.

इन घाटों पर किया गया विसर्जन ००००००००

आज सुबह से ही लोग गणेश जी का विसर्जन करने के लिए घर से निकल गए. गणेश जी के विसर्जन के लिए नगर निगम और पुलिस ने परासिया रोड़ स्थित आमानाला, छोटा तालाब, नगपुर रोड़ स्थित कुलबहरा नदी के घाट में व्यवस्था की गई. गुरैया सब्जीमंडी स्थित बोदरी घाट में पुलिस के साथ साथ गोताखोर भी दिखाई दिए.

प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था ००००००

विसर्जन को सुचारू और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए नगर निगम और पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं. नगर निगम द्वारा छोटा तालाब, कुलबहरा नदी सहित अन्य चिन्हित विसर्जन घाटों पर विशेष व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गोताखोरों की तैनाती, प्रकाश व्यवस्था, क्रेन और नावों का उचित प्रबंध किया गया है. अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए विसर्जन स्थलों और संवेदनशील मार्गों पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है.

शनिवार को होगा बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन ००००००

जिले भर में शुक्रवार को कई छोटे-बड़े पंडालों और घरों में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया, वहीं शनिवार को शहर के बड़े और प्रसिद्ध पंडालों की प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी. कल शनिवार को छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध लालबाग के राजा, हृदय सम्राट, मोहन नगर के राजा, छिंदवाड़ा के महाराजा, और परतला के राजा सहित अन्य प्रमुख गणेश मंडलों की भव्य विसर्जन शोभायात्राएं निकलेंगी। इन ऐतिहासिक शोभायात्राओं में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है, जिसके चलते शहर के मुख्य मार्गों पर उत्सव का माहौल रहेगा.

Next Post

अनियंत्रित होकर पलटी टमाटर से भरी पिकअप 

Fri Sep 25 , 2026
छिंदवाड़ा. नरसिंहपुर नेशनल हाईवे मार्ग के जमानिया के पास टमाटर से भारी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें चालक को चोट आई है हादसा करीब तीन से चार बजे के बीच का बताया जा रहा है घटना के बाद गुजर रहे लोगों ने चालक को उपचार के लिए अस्पताल तक […]

You May Like