शिकायत करने कलेक्ट्रेट आ रहा वाहन पलटा,कई महिलाएं घायल

खंडवा। पिकअप वाहन का टायर फटने से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना पिपलोद थाना क्षेत्र के ग्राम बीलाखेड़ी की है, जहां लंबे समय से ग्रामीण पयजल समस्या से जूझ रहे हैं।

बार – बार ग्राम पंचायत में शिकायत करने के बावजूद कोई हल नहीं होने पर गांव के लोग बुधवार दोपहर ग्राम भीलखेड़ी से पिकअप वाहन लेकर खंडवा कलेक्ट्रेट आ रहे थे।

 

गांव से कुछ दूरी पर ही वाहन का अचानक से टायर फट गया। जिससे अनियंत्रित होकर सड़क से दूर खंती में वाहन गिर कर पलट गया। घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। उसके बाद ग्रामीणों ने आनन फानन में अपने निजी वाहन से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिस में महिलाओं की संख्या अधिक बताई जा रही है, फिलहाल सभी का इलाज जारी है।

Next Post

पॉवर जनरेटिंग कंपनी के दो कार्यालयों को मिला आईएसओ 9001 सर्टिफिकेशन

Wed Jan 22 , 2025
भोपाल, 22 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के मुख्यालय जबलपुर के दो कार्यालयों मुख्य अभियंता उत्पादन भंडार और मुख्य अभियंता संचालन संधारण-जल विद्युत को उत्कृष्ट मानदंडों का पालन करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम 9001:2015 सर्ट‍िफिकेशन प्राप्त हुआ है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के […]

You May Like